लोहरदगा, मई 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा दरगाह टोली से नरी दूरहुल सहित कई ग्रामीण इलाकों में वर्ष 2023 में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण को चोरों ने ट्रांसफॉर्मर, बिजली पोल और तारों की चोरी कर बेकार कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना पूरी तरह धरातल पर उतरने से पहले लगाये गए ट्रांसफॉर्मर और हजारों मीटर बिजली तार चोरों ने चुरा लिया है। योजना बिजली विभाग को हैंडओवर किए जाने से पहले ही चोरी की घटनाएं शुरू हो गई थी। चोरों द्वारा दिन के उजाले में ही ट्रैक्टर के माध्यम से ट्रांसफॉर्मर की चोरी कर ली गई, तो कहीं से ट्रांसफार्मर का क्वाइल और विधुत तार की भी चोरी कर ली गई। ग्रामीणों के अनुसार, कई गांवों में आज भी ट्रांसफॉर्मर की बाहरी बॉडी मौजूद है, लेकिन उसके अंदर लगी...