सीतापुर, फरवरी 26 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद के ओम विहार कालोनी से जेई द्वारा तीन माह पूर्व लगाए गए ट्रांसफार्मर व पांच खंभों की एलटी जबरिया हटा दी गई। नागरिकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। विरोध स्वरूप मोहल्ले वाले अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। महमूदाबाद के ओम विहार कालोनी में 45 आवास बने हैं, जिसमें 35 घरों के उपभोक्ताओं द्वारा पूर्व में विद्युत कनेक्शन लिया जा चुका है, जिनकी विद्युत सप्लाई के लिए पांच पोल लगाकर एलटी खींचकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था। मोहल्लेवासी सीमा वर्मा, अमित वर्मा, सत्यवान, देशराज, मयंक, शिवप्रभा, राहुल, सरोजनी, अवनीश, रामपाल, विमल वर्मा, ओम प्रकाश आदि ने बताया कि कनेक्शन के लिए यदि कोई मोहल्लावासी आवेदन करता है तो उससे सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.