देवरिया, मई 1 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बुधवार को विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने के विरोध पर उपभोक्ता की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में अवर अभियंता उपभोक्ता को अपशब्द कहने के साथ ही पिटाई करते दिख रहे हैं। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित का आरोप है कि आदेश के बाद भी आंधी में टूटे उनके तार को जोड़ा नहीं गया और अवर अभियंता ट्रांसफार्मर हटाने पहुंच गए। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।गुरुवार को सोशल मीडिया पर विद्युत विभाग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में 10 केवीए के ट्रांसफार्मर को हटाने के विरोध पर अवर अभियंता के अपशब्द कहने के साथ ही उपभोक्ता की पिटाई का मामला उजागर हुआ है। गुरुवार को ही बैतालपुर उपकेंद्र के नेरुई अ...