हमीरपुर, जून 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यालय में भी बिजली की स्थिति खराब चल रही है। दिन में कई-कई बार लाइन ट्रिप हो रही है। उधर, शुक्रवार को पावर हाउस में रखे अनुपयोगी पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाने की वजह से एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही।

बिजली संकट से त्रस्त वार्ड नंबर दो के बाशिंदों की गुहार उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। एक मिनट के लिए भी पावर कट होते ही पावर हाउस में फोन घनघनाने शुरू हो जाते हैं। शुक्रवार को भी सारा दिन भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस दौरान दिन में कई बार बिजली की भी आवााजही होती रही। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद से करीब डेढ़ घंटे तक एकमुश्त आपूर्ति बंद रहने से लोगों को ज्यादा दिक्कतें हुई। अवर अभियंता ने बताया कि पावर हाउस में रखे पुराने ट्रांसफार्मरों को हाईड्रा की मदद से उठाकर स्टोर पहुंचाया गया...