जहानाबाद, जून 5 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव स्थित गांव से दक्षिण बधार में लगे कृषि ट्रांसफार्मर को पोल से उतार कर अज्ञात चोरों ने उसका सारा सामान चोरी कर लिया। इस मामले में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गांव से दक्षिण बधार में कृषि कार्य के लिए स्पेशल ट्रांसफार्मर को लगाया गया था । ग्रामीणों को धान के बिचड़ा पर भी प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। ग्रामीण चन्द्रभूषण शर्मा ने बताया कि कृषि कार्य के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोरों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर चालू हालात में था। लेकिन उस ट्रांसफार्मर को उतार कर उसका सारा सामान सहित तेल चुरा लिये गए। यह भी पढ़ें- बेन में तार व कृषि उपकरणों की चोरी इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा जेई को दिया गया है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक...