गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के डोमखाना के पास लगे ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 मार्च को चोरों ने ट्रांसफार्मर के टेल यूनिट को तोड़कर उसमें लगे कीमती सामान चोरी कर लिए थे। केस दर्ज कर पुलिस ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पत्थरकट गली निवासी राहुल वर्मा और बख्तियार मोहल्ला बाना मैदान जाफरा बाजार निवासी आरिश जहीर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, दो पिलास, दो रिंच, पीतल के 10 क्लैंप, नौ लोहे के बोल्ट और छह पीतल की पट्टियां बरामद कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.