रुडकी, फरवरी 4 -- लक्सर, संवाददाता। पीतपुर गांव में अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता की ओर से पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पीतपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्य चल रहा है। लेकिन उसके निकट लगे ट्रांसफार्मर से किसी अज्ञात चोर द्वारा सामान चोरी कर लिया गया। जांच पड़ताल के बाद आरोपी की बाबत कोई जानकारी नहीं लग सकी। वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार बताया कि अधिशासी अभियंता की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...