फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 25 -- कायमगंज। जनपद एटा क्षेत्र की कोतवाली अलीगंज के फरसोली गांव निवासी सर्वेश कुमार को परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां इलाज के दौरान घायल सर्वेश के भाई सुदेश ने बताया कि गांव में रखा ट्रांसफार्मर का तार टूट गया था। जब उसका भाई उधर से गुजर रहा था तो अज्ञात लोगों ने उसे ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया। जैसे ही वह ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा वैसे ही िबजली आ गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया सर्वेश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.