बोकारो, जून 23 -- जरीडीह थाना क्षेत्र के टोंडरा गांव में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर से निकली आग की चपेट में आने से दुधारू पशु की मौत हो गई। घटना में पशुपालक को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। टोंडरा निवासी निरंजन महतो ने बताया कि उनकी दुधारू गाय घर के समीप ट्रांसफार्मर के बगल में बंधी हुई थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं और गाय उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृत गाय के दूध की बिक्री से परिवार की आजीविका चलाने में मदद मिलती थी। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से निकली आग की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत, मुआवजे की मांग घटना के बाद निरंजन महतो ने तेनुघाट विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय की क...