भदोही, मार्च 3 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही विद्युत वितरण खंड के ममहर उपकेंद्र पर लगे 10 केवीए ट्रांसफार्मर से ऑयल गायब होने के मामले में मुकदमा कायम किया गया है। उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि ममहर उपकेंद्र पर 10 केवीए और पांच केवीए के लगे ट्रांसफार्मर से पांच फीडरों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। 24 फरवरी की रात में 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हो गया था। ऑयल चोरी होने के बाद 10 केवीए से आपूर्ति ठप हो गई थी। विभाग ट्रांसफार्मर से ऑयल गिरने की बात कहकर मामले को दो दिनों तक दबाने में लगा रहा। शुक्रवार को खबर मिलने पर अधिशासी अभियंता एसके सिंह उपकेंद्र पर जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने जेई भानु प्रताप सिंह, एसएसओ आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया जबकि संविदा क...