हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। अरवल थाना क्षेत्र में हरपालपुर से चौसर मार्ग पर पलिया गटवासा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हरपालपुर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर से तेल व उपकरण चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में मुकदमे दर्ज कर एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।ये आरोपित पकड़े गएसत्येंद्र निवासी मेरापुर फर्रुखाबाद, गजेंद्र निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.