हरदोई, मार्च 12 -- शाहाबाद। इसलामगंज 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता दीपक कुमार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किए जाने की शिकायत की है। दी गई तहरीर के अनुसार संविदा कर्मी मोहम्मद अनवर, सौम्य वर्मा और विजनेश कुमार लाइनमैन ने रूटीन चेकिंग के दौरान बताया कि अल्लाहपुर इबनेजई में मंडी के पीछे लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर के रेडिएटर के नीचे कट लगा हुआ मिला है, जिससे ट्रांसफार्मर का तेल चोरी किए जाने की आशंका है। अवर अभियंता ने बताया कि मौके का स्थलीय निरीक्षण करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेल चोरी किए जाने की संलिप्तता प्रतीत हो रही है। उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...