मधेपुरा, दिसम्बर 23 -- ग्वालपाड़ा। थाना क्षेत्र के रही टोला गांव से कृषि कार्य के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। मामले में जेई निलेश कुमार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना बीते शुक्रवार के देर रात की बताई जाती है। जेई निलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह में क्षेत्रीय मानव बल राजीव कुमार से घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थिति का जायजा लिया। चोरों ने ट्रांसफार्मर के एचटी बुश को खोल कर अंदर से तकरीबन 70 लीटर तेल निकाल लिया। तेल निकालने के बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से एनबीपीडी कंपनी को 64308 रुपए की क्षति पहुंची है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...