रुडकी, अप्रैल 22 -- ​मंगलौर। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिब्बरहेड़ी में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने खेत में लगे एक भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और उसमें से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। ​ लिब्बरहेड़ी निवासी अजीत सिंह के खेत में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। 14 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अज्ञात आरोपियों ने ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे गिरा दिया। चोरों ने बड़ी चालाकी से ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर मौजूद तांबे के तार और कीमती तेल निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...