औरैया, मई 28 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बझेरा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर मोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मायूसी छा गई। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक मोर उड़ता हुआ पानी की टंकी के पास पहुंचा। इसी दौरान वह वहां लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया और करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा ब्रजभूषण सिंह एवं वन स्टाफ रामजी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द...