हापुड़, जुलाई 8 -- ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिंभावली और बहादुरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया एक कुंतल कॉपर कोइल के साथ-साथ चोरी करने के उपकरण, वारदात में प्रयुक्त दो कार, तमंचा, कारतूस और चार चाकू बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और हापुड़ के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम करने के लिए चलाए जला रहे अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार और बहादुरगढ़ थाना इंद्रकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मरों से...