ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए एक घंटे बंद रहेगा विवेकानंद फीडर
प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। अनुराग होटल के सामने स्थित ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने के लिए आज विवेकानंद फीडर की बिजली आपूर्ति लगभग एक घंटे के लिए बंद रहेगी। ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान दुर्घटना की आशंका को देखते हुए संबंधित फीडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग के मुताबिक ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को इस दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आपूर्ति बंद करना आवश्यक है।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.