वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर के मुख्य वर्कशॉप में रविवार/सोमवार रात भीषण आग लगने से मरम्मत किए हुए 70 के आसपास ट्रांसफार्मर और तार समेत कई महत्वपूर्ण उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। ट्रांसफार्मरों में भरा जाने वाला हजारों लीटर ऑयल भी जल गया। विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति का अनुमान है। प्रारंभिक रूप से वर्कशॉप में तीन जगह हुई शार्ट सर्किट आग लगने की वजह मानी जा रही है। इस भयावह अग्निकांड की जांच के लिए पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी से सात दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। डस्कॉम प्रबंधन इंश्योरेंस क्लेम से नुकसान की भरपाई करेगा। यह भी पढ़ें- भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर के मुख्य वर्कशॉप में रविवार/सोमवार रात भीषण आ...