गिरडीह, मई 17 -- डुमरी। मधगोपाली पंचायत अंतर्गत ग्राम नगलो के पुरनीडीह टोला में शुक्रवार को आई तेज आंधी ने नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा 25 केवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लदा बिजली पोल जमीन पर धड़ाम हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सड़क पर पोल और बिजली के तार गिर जाने से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आंधी काफी तेज थी। जिससे पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी पाकर मुखिया जागेश्वर महतो व आजसू नेता मोहन महतो ने मौके पर पहुंच बिजली विभाग को दी। यह भी पढ़ें- कुछ गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई बहाल साथ ही बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत कर बिजली...