अमरोहा, अप्रैल 28 -- नगर के मोहल्ला बटवाल में मुख्य सड़क के बराबर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर मंगलवार को लोगों ने जमकर विरोध किया। बिजली टीम के साथ कहासुनी और नोंकझोंक के बीच मौके पर हंगामे के हालात बने। लोगों को समझाने में पुलिस और बिजली अफसरों का पसीना छूट गया। मोहल्ला बटवाल वाल्मीकि बस्ती में मुख्य सड़क के बराबर में मंगलवार को खंभे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर काम कर रही बिजली टीम से लोगों की नोकझोंक हुई। पुलिस और बिजली अफसरों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्ले वाले किसी भी हालत में खंभे न लगने देने की जिद पर अड़ गए। यह भी पढ़ें- जर्जर विद्युत पोल पर रखा ट्रांसफार्मर, हटाने की मांग इसके बाद बिजली टीम लौट गई। करीब दो घंटे बाद टीम फिर से पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंची। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.