शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र में नया ट्रांसफार्मर लगवाने के चलते करीब चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। गुरूवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बहादुरगंज में क्षमता वृद्धि ट्रांसफार्मर लगने के कारण बिजली सप्लाई बंद रही। इस दौरान कचेहरी और विकास भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहे। बिजली निगम के जेई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की प्रक्रिया तेज की। दोपहर 2 बजे तक कार्य पूर्ण कर दिया गया और बिजली सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...