चतरा, अप्रैल 7 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। प्रखंड के अधिकांश बिजली ट्रांसफार्मरों में आइसोलेटर स्विच की व्यवस्था नहीं होने के कारण एक छोटे से तकनीकी सुधार के लिए भी पूरे क्षेत्र की बिजली गुल करनी पड़ती है।एक की खराबी, पूरा प्रखंड अंधेरे मेंस्थिति यह है कि यदि किसी एक ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाए या मामूली मरम्मत की जरूरत हो, तो विभाग को मुख्य ग्रिड से शटडाउन लेना पड़ता है। स्विच के अभाव में फ्यूज जोड़ने जैसे छोटे काम के लिए भी पूरे प्रखंड की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।मिस्त्रियों की जान पर जोखिमस्विच न होने से न केवल आम जनता परेशान है, बल्कि बिजली मिस्त्रियों को भी भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.