बुलंदशहर, मई 19 -- भीषण गर्मी में 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज लपटों के साथ आग लग जाने से सनसनी फैल गई। सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे लगभग 100 घरों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को दोपहर के समय अत्यधिक तापमान के चलते ट्रांसफार्मर में चिंगारी के बाद आग लग गई और तेज लपटें उठने लगी। मुहल्ला वासियों ने तत्काल विद्युत विभाग को फोन कर ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी दी। विभाग ने शट डाउन लेकर मौके पर कर्मचारियों को भेजा। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोन कस्बे की बिजली गुल मुहल्ला वासियों की मदद से धूल मिट्टी तथा पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। इस संदर्भ में विद्युत विभाग के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत का कहना है, क...