बुलंदशहर, जून 22 -- जीटी रोड स्थित जैनिथ पब्लिक स्कूल के पास रखे ट्रांसफार्मर में रविवार रात करीब दस बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई, लेकिन प्रीत विहार, विजय नगर व मुरारी नगर कॉलोनी में बिजली गुल हो गई। रात भर लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर में फॉल्ट ठीक किया और अस्थाई रूप से दूसरे फीडर से सप्लाई को जोड़ दिया गया। ऐसे में सुबह पांच बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी। यह भी पढ़ें- लखनऊ में बिजली को लेकर फिर बवाल, सड़क जाम, उपकेंद्र पर ताला जड़कर कर्मी भागे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...