बेगुसराय, मई 4 -- बखरी। मुख्य बाजार स्थित यूको बैंक के समीप सोमवार की शाम एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के साथ ही ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलने लगीं जिससे आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान ट्रांसफार्मर की पाइप भी फट गयी जिससे उसमें भरा तेल बाहर निकलने लगा। तेल लेने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उससे जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.