फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद , संवाददाता। बघार तिराहे पर बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर में हुए तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक बाइक मिस्त्री की दुकान सहित दो सब्जी विक्रेताओं की दुकानें जलकर राख हो गईं। इसमे नौ बाइकें और एक स्कूटी भी चपेट में आने से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना मऊदरवाजा के बघार स्थित ढिलावल बाबू ऑटो सेंटर में बुधवार सुबह अचानक ट्रांसफार्मर फटने के बाद आग लग गई। यह भी पढ़ें- नाका में बिजली खंभे पर भड़की भीषण आग, मची भगदड़, हंगामा देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने...