ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी आग, गांव की बिजली आपूर्ति ठप
श्रावस्ती, जून 22 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के राजापुर पुरैना गांव में भीषण गर्मी के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया और आग की ऊंची लपटों के साथ धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। राजापुर पुरैना गांव में सोमवार सुबह धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। आग लगने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- 63 केवीए ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में 250 उपभोक्ता परेशान ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.