गाज़ियाबाद, मई 12 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी के गेट नंबर दो पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में मंगलवार सुबह आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। तीन कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित रही है। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी के गेट नंबर दो पर बिजली का टांसफार्मर लगा हुआ और तीन कॉलोनियों को बिजली आपूर्ति सुचारु की जाती है। मंगलवार सुबह नौ बजे ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। इसके चलते हरमखुपुरी कॉलोनी,संतपुरा ,गोविंदपुरी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। अधिशासी अभियं...