लातेहार, मई 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर के आदर्शनगर स्थित ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई है। इससे बाजार सहित आदर्शनगर के कई घरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। ट्रांसफॉर्मर से एक फेज बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। आंधी- पानी से रात भर तो बिजली नहीं रही। सुबह 11 बजे जब बिजली सप्लाई हुई तब ट्रांसफॉर्मर में फ़ॉल्ट होने के बारे में बिजली विभाग को जानकारी दी गई। बावजूद ट्रांसफॉर्मर को ठीक नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...