सुल्तानपुर, मार्च 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता दोस्तपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित लाइन के अंतर्गत खालिसपुर घोसियाना गांव में ट्रांसफार्मर की खूंटी ठीक करने व मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।63 केवीए ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए विभाग की टीम द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई। करीब दो घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...