बेगुसराय, मार्च 6 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रानी गांव निवासी रजनीकांत राय के 22 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार की मौत दिल्ली में एक हादसे में हो गई। परिजनों ने बताया कि हर्ष कुमार नोएडा सेक्टर-18 में रहकर एक मॉल में काम करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। बुधवार की दोपहर ड्यूटी से लौटकर पांव- पैदल अपने डेरे पर लंच करने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट होने के कारण गर्म तेल उसके शरीर पर पड़ने से वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान बुधवार को दिल्ली एम्स में उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि हर्ष दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई गांव में ही रहकर पढ़ाई करता है। हर्ष कुमार दिसंबर माह में दिल्ली गया था। अचानक उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...