ट्रांसफार्मर बना मुसीबत, ओवरलोड से बार-बार फेल, आक्रोश
कुशीनगर, जून 10 -- कुशीनगर। निज संवाददाता सेवरही विकास खण्ड के भुलिया बाजार में बिजली की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चौराहे पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड के चलते बार-बार फेल हो जा रहा है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज और कटौती से सैकड़ों दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है, तो घरों में लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। लगातार हो रही दिक्कतों से ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।भुलिया बाजार चौराहे पर स्थित यह ट्रांसफार्मर बाजार के साथ आसपास के कई टोलो को सप्लाई देता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन ट्रिप कर जाता है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड के चलते 10 दिन में तीन बार जला ट्रांसफार्मर जर्जर तारों में भी बार-बार फॉल्ट हो रहा है। इससे न केवल वोल्टेज कम रहता है, बल्कि उपकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.