लखनऊ, मई 23 -- रहीमाबाद, लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की राजधानी के रहीमाबाद औरास रोड पर बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक सप्ताह में दो ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं और करीब पचास घरों की बिजली आपूर्ति तीन दिनों से पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी में रात गुजारना मुश्किल हो गया तो आखिरकार गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार देर रात सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद भीड़ को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि अधिक लोड के कारण पिछले एक सप्ताह में 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर एक के बाद एक फुंक गए। बिजली विभाग ने देर रात 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की कोशिश की, लेकिन औरास रोड निवासी सुधा ने अपने घर के सामने ट्रांसफार्मर रखे जाने का विरोध कर दिया। इस विवाद के चलते बिजली आपूर्ति काफी देर तक...