कन्नौज, अप्रैल 21 -- ताहपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 35 घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच दो दिनों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया, जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। ताहपुर निवासी पृथ्वीराज सक्सेना, रामनरेश पटेल, शिवम शुक्ला और पप्पू समेत अन्य लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- बांका: गर्मी बढ़ने के साथ गहराया बिजली संकट ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी ...