ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घरों सहित टावर की बिजली गुल
मैनपुरी, जून 1 -- कस्बा नवीगंज के बाजार क्षेत्र में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक फुंक गया। इसके चलते करीब 20 घरों सहित वोडाफोन-आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया है। स्थानीय निवासी विवेक प्रताप, अभय प्रताप, आनंद कुमार, रोहित कश्यप, दिनेश शर्मा, अनार सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दे दी गई थी, लेकिन सोमवार देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। बता दें कि यह क्षेत्र जोत विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आता है, जहाँ नियमित अवर अभियंता की तैनाती न होने से जनसमस्याओं का समय से निस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.