आगरा, मार्च 23 -- गंगा किनारे बसे कादरगंज पुख्ता में बाजार में पिछले पांच दिनों से अंधेरा बना हुआ है। दसअसल यहां ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने की मांग की है। बता दें कि कादरगंज पुख्ता में बाजार में पंडित कालीचरण के घर के पास डीपी लगी हुई है। यह डीपी पिछले पांच दिन से फुंकी पड़ी है। घनश्याम, कालीचरण सर्वेश ने 1912 पर कई बार फोन कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन डीपी सही नहीं हो सकी है। इसकी वजह से रात में अंधेरा रहता है, दिन में भी समस्या हो रही है। लोगों को जरूरी कार्यों के लिए अन्य घरों में सुचारू विद्युतापूर्ति का सहारा लेना पड़ा रहा है। गांव के सुरेश चंद्र, सुखवीर, सुल्तान, घनश्याम, शिवदयाल प्रजापति, हरि सिंह, वेद प्रकाश ने जिला प्रशासन से खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.