ट्रांसफार्मर फुंकने से जल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में 'हर घर जल योजना' के तहत की जा रही पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गांव की पानी की टंकी पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। जिससे पंप हाउस की पूरी विद्युत व्यवस्था बंद हो गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही मीटर, केबल और स्टार्टर भी जलकर खराब हो गए। इसके कारण पंप हाउस की मोटर तक बिजली नहीं पहुंच पा रही है और 'हर घर नल योजना' के तहत होने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। पानी की आपूर्ति रुकने से ग्रामीणों को हैंडपंप और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.