अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में आखिरकार बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लखनऊ स्तर से जारी आदेश में अधिशासी अभियंता शशांक अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश प्रबंध निदेशक पंकज कुमार की ओर से गुरुवार को जारी किया गया। इसी मामले में एसडीओ व अवर अभियंता पहले ही निलंबित हो चुके हैं। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि एक अप्रैल 2025 से 18 फरवरी 2026 तक अलीगढ़ क्षेत्र में 100 केवीए और उससे अधिक क्षमता के कुल 647 वितरण परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हुए। इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मरों का फुंकना अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह स्थिति कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही को दर्शाती है। गौरतलब है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.