बहराइच, मई 12 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र के रमपुरवा स्थित मान सरोवर तालाब के निकट सोमवार की शाम ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को दुरुस्त कर रहे संविदा लाइनमैन पर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बिजली कर्मी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी विनायक शुक्ला पुत्र रमेश चंद्र महसी बिजली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की रात लगभग 9:15 बजे वे रमपुरवा स्थित मान सरोवर तालाब के पास के ट्रांसफार्मर में आए तकनीकी फाल्ट को दुरुस्त करने में लगे थे। इसी दौरान उसी गांव के निवासी शुभम अवस्थी ने वहां पहुंचकर विनायक पर जानबूझकर बिज...