मैनपुरी, जून 14 -- भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शीश में रविवार को ट्रांसफार्मर के पोल में उतरे करंट की चपेट में भैंस आ गई। जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बांधने जा रही युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्राम नगला शीश निवासी भूपेंद्र सिंह शाक्य पुत्र स्व. लालाराम शाक्य की 20 वर्षीय पुत्री लता रविवार को अपनी भैंस को घर से दूसरी जगह बांधने के लिए जा रही थी। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर पोल में आया करंट, भैंस की मौत, युवती घायल घटना का विवरण इसी दौरान गांव में लोहे के पोल पर रखे ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचते ही भैंस की पूंछ ट्रांसफार्मर के पोल से छू गई। पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गई।...