प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मानसरोवर के पास शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रांसफार्मर पर कूदे नेवले की मौत हो गई जबकि दूसरी ओर बंदर जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि शिवाजी पार्क स्थित 250 केवी ट्रांसफार्मर पर सुबह करीब छह बजे एक नेवला चढ़ गया। एचटी लाइन के संपर्क में आते ही तेज आवाज के साथ जंपर कट गया और आपूर्ति बंद हो गई। करंट लगने से नेवले की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने मरम्मत कर करीब एक घंटे बाद बिजली बहाल की। इस घटना के करीब दो घंटे बाद मानसरोवर चौराहे के पास 400 केवी ट्रांसफार्मर पर एक बंदर कूद गया। तेज झटके के साथ जंपर उड़ गया और बंदर नीचे रखी पेटी पर गिरकर मामूली रूप से घायल हो गया। कर्मचारियों ने उसे हटाकर मरम्मत की और करीब डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति शुरू कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.