भदोही, जून 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पानी निकासी को हो रहा नाला का निर्माण कार्य बिजली ट्रांसफर्मर न हटाए जाने से बाधित हो रहा है। नगर पंचायत द्वारा बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विडंबना ही है कि पुरानी तहसील के पास लगा ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जा सका है। ऐसे में कार्यदायी संस्था एवं नपं प्रशासन को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत की माने तो पानी निकासी के लिए राजा पार्क से पुरानी बाजार तक नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। बिजली विभाग द्वारा पुरानी तहसील के पास लगा ट्रांसफामर नहीं हटाया जा रहा है। ऐसे में कार्यदायी संस्था के लोग निर्माण कार्य नहीं करा पा रहे हैं। पूर्व में भी बिजली विभाग को सूचित किया जा चुका है। ट्रांसफार्मर न हटाए जाने से नगर पंचायत एवं बिजली विभाग के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...