लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन  के पास स्थित सहारा ट्रेड सेंटर के लगभग 150 से अधिक दुकानदारों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि व्यापारियों से अपने खर्चें पर ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए विभाग कह रहा है।शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान व्यापारी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि अगर हम लोगों की बात सुनी नहीं गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। कोर्ट भी जाएंगे। व्यापारियों का आरोप है कि करीब 25 साल से नियमित रूप से अपने-अपने व्यावसायिक बिजली बिल का भुगतान करते आ रहे हैं, फिर भी विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है।व्यापारियों से खुद के खर्च पर लगाने को कह रहाव्यापारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले जब ट्रांसफार्मर खराब हुआ था तब 48 घंटे बाद अस्थाई तौर पर ट्राली ट्रां...