ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर सर्व समाज विकास मंच का प्रदर्शन
गाजीपुर, जून 2 -- जखनिया। सर्व समाज विकास मंच और जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के प्रबंधक राम विजय चौहान की अध्यक्षता में दर्जनों दिव्यांगजन स्टेशन पहुंचे और मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए कृषक एक्सप्रेस से जाने की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने कहा कि एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे कोतवाल भुड़कुड़ा और जखनिया विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ इमामुद्दीन ने संगठन का पत्रक लेकर जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.