ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर दिया धरना
बिजनौर, जून 11 -- क्षेत्र में 6 दिन पूर्व फुका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर धरना दिया। बेरखेड़ा फिटर के गांव सलेमपुर मीरापुर सिकरी स्थित चीमा फॉर्म का घरेलू ट्रांसफार्मर 5 जून को फूंक गया था, जिसकी शिकायत की गई थी। शिकायत के 5 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। चिलचिलाती गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर आकर गुरुवार की सुबह से छठे दिन धरना दे दिया। उपभोक्ता कल्याण सिंह, शमशेर सिंह, हुकम सिंह, कुलदीप , पूर्व लेखपाल गोपीचंद सिंह, चरण सिंह आदि ने बताया कि जब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता तब तक हमारा धरना चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.