बदायूं, मार्च 23 -- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए दो ट्रांसफार्मरों को तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद किसानों को भारी नुकसान हुआ है और फसल के समय सिंचाई संकट खड़ा हो गया। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने चोरी की घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसरका का है। जहां रेलवे लाइन के पास जंगल में लगे दो निजी ट्रांसफार्मरों को चोरों ने निशाना बनाया। किसान विशेश्वर शर्मा और हरदोई लाल शनिवार रात सिंचाई कर ट्यूबवेल बंद कर घर लौटे थे। रविवार सुबह खेत पर पहुंचने पर देखा कि खंभों पर रखे भारी ट्रांसफार्मरों को नीचे गिराकर तोड़ दिया गया था। चोरों ने बड़ी सफाई से तांबे की वाइंडिंग और अन्य कीमती उपकरण निकाल लिए, जबकि ...