संतकबीरनगर, फरवरी 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुरेब कस्बे में चोरों ने ट्रांसफार्मर चुराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चोर फरार हो गए। चुरेब नेशनल हाईवे के दक्षिण दिशा में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को चोरी करने का प्रयास हुआ। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे का फुटेज देखने पर पता चल रहा है कि चोरों ने सबसे पहले तार पर रस्सा फेंक कर चलती हुई लाइट को शॉर्ट कर दिया। फ्यूज उड़ जाने के बाद वह सभी ट्रांसफार्मर का नट बोल्ट खोलकर उसे नीचे गिरा देते हैं। ट्रांसफार्मर खोलकर उसका तेल निकाल लिया। फिर ट्रांसफार्मर के सभी पार्ट को अलग अलग करके गाड़ी में लादने की तैयारी कर रहे थे। तभी पास के मकान में सो रहा एक युवक जग गया। वह चोर-चोर का...