ट्रांसफार्मर जलने से पूरनपुर अर्जुनपुर की बिजली ठप
बलरामपुर, जून 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर पावर हाउस के हरैया फीडर से जुड़े ग्राम पंचायत पूरनपुर अर्जुनपुर में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली न मिलने से करीब चार हजार की आबादी वाले गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल कलाम के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण तुलसीपुर पावर हाउस पहुंचकर वहां का घेराव किकया। इसके बाद अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने व विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर जलने से पूरनपुर अर्जुनपुर की बिजली ठप, ग्रामीणों ने जताया विरोध ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.