दुमका, मई 24 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के कुसुमघटा पंचायत स्थित पहाड़पुर पहाड़ टोला में 16 मई से बिजली गुल है। हेमधन मरांडी के घर के पीछे लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से 43 घरों की बिजली आपूर्ति आठ दिनों से ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों की परेशानी ट्रांसफार्मर जलने के बाद से पूरे टोले में बिजली से चलने वाले पंखे, कूलर, फ्रिज समेत सभी उपकरण बंद पड़े हैं। ग्रामीण हेमधन मरांडी, हेम पुजहर, पांश्वर हांसदा, राम सोरेन मरांडी, पान्द्री हांसदा, रामधन मुर्मू, हराधन किस्कु, मोती लाल किस्कु ने बताया कि गर्मी से हाल बेहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन तो किसी तरह पेड़ों की छांव में कट जाता है, लेकिन रात काटना बेहद कठिन हो रहा है। उमस और मच्छरों के कारण बच्चे-बुजुर्ग सो नहीं पा रहे। मोब...