चंदौली, जून 16 -- चंदौली। संवाददाता गर्मी के चलते नगर के शंकर मोड़ पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की रात अचानक जल गया। ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने के बाद आग की लपटते निकलने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। इसपर विभागीय कर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पेयजल, पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण बंद होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस भीषण गर्मी के लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आव...